फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Warning of action against negligent working organization

Amroha News: लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था को कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 14 Feb 2025 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 14 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Warning of action against negligent working organization
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में होने वाले 50 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की डीएम ने समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था को कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं से एक-एक कार्य का पूर्ण होने पर सत्यापन निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं मानक सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी लेकर पूर्ण हो जाने वाले कार्यों के हैंडओवर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा की कार्यदायी संस्थाएं कार्य में प्राथमिकता से ध्यान दें, जो समय निर्धारित है। उस समय के आधार पर ही कार्य को पूर्ण करें, जो परियोजनाएं धन के अभाव में लंबित हैं, और उपयोगिता प्रमाण पत्र भी विभाग को प्रेषित किया जा चुका है, उसमें अनुस्मारक भेजकर धन की मांग की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी विकास कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed