फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wake up on the nights of Shab-e-Qadr and pray a lot: Mufti Tyab

शब-ए-कदर की रातों में जाग कर करें खूब इबादत: मुफ्ती तैयब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wake up on the nights of Shab-e-Qadr and pray a lot: Mufti Tyab
अमरोहा। माहे रमजान उल मुबारक की चौथी शब-ए-कदर 27वीं शब को नमाज-ए-तरावीह में हाफिज मोहम्मद फाजिल ने कुरान ए पाक मुकम्मल किया।
विज्ञापन

नगर की मोहल्ला बसावन गंज स्थित छोटी मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह में हाफिज मोहम्मद फाजिल ने कुरान-ए-पाक मुकम्मल किया। इमाम मस्जिद हाफिज व कारी मोईन रजा ने बारगाह रिसालत में नात पाक का नजराना पेश किया। मुफ्ती तय्यब अली कादरी ने कहा कि ये रमजान शरीफ का आखरी अशरा चल रहा है। इसकी ताक रातों में शबे क़दर होती है। जिसकी आज चौथी शब ए कदर यानी 27वीं और सबसे अहम शब है। इसलिए, आज रात को जाग कर पूरी रात अल्लाह की इबादत करें। इस शबे क़दर का जिक्र कुरान पाक में भी है यह वो रात है। इसमें जिसने अल्लाह की इबादत की, कयाम किया तो अल्लाह उसके पिछले गुनाहों को माफ फरमा देता है। शबे क़दर की रातों में जाग कर खूब इबादत करें, तिलावत करें। रब से अपने गुनाहों की रो-रोकर तोबा करें। इन रातो में इबादत करना हजारों रातों की इबादत के बराबर है। इस दौरान हाजी सलाहउद्दीन अंसारी, मौलाना महताबउद्दीन, हाफिज मोईन रजा, अफताब आलम, सज्जाद परवेज, मोहम्मद नदीम, यासिर अंसारी, कमर आलम, अतहर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed