{"_id":"658894a81af9e9c82602cafa","slug":"waiting-for-the-final-list-of-examination-centers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-10966-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का हो रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का हो रहा इंतजार
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड के लिए अनंतिम रूप से जारी हुई परीक्षा केंद्राें की सूची के आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा जिले के 68 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करते हुए आपत्तियां मांगी गई थी, जिनका निस्तारण कर बोर्ड को भेज दिया गया था। अब जारी होने वाली सूची में केंद्रों के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षाएं 22 फरवरी से हाेंगी। जिसमें जिले के 10वीं और 12वीं के 53383 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के लिए केंद्रों को बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बोर्ड द्वारा अनंतिम रूप से 68 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। जिन पर आपत्तियां मांगी गई थी। जिसमें किसी ने सेंटर को कटवाने की गुहार लगवाई थी, तो किसी ने परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक होने का हवाला देते हुए परीक्षा केंद्र बदले जाने की मांग की थी। केंद्राें के संबंध में कुल 102 आपत्तियां दर्ज की गईं थी। आपत्तियों का निस्तारण कर बोर्ड को परीक्षा केंद्रों की सूची भेज दी गई थी। जब विद्यालय संचालकों द्वारा परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने की संभावना है।
-- -- -- -