{"_id":"673520279830ccd3f4095d54","slug":"volleyball-malhupura-dhanora-and-papsara-teams-are-winners-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-129193-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाॅलीबाॅल : मल्हूपुरा धनौरा और पपसरा की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाॅलीबाॅल : मल्हूपुरा धनौरा और पपसरा की टीम विजेता
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)।
जिला खेल कार्यालय और जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल ने दूसरे दिन बुधवार को गंगा किनारे खेल के मैदान में खुली जिला स्तरीय बालक-बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में छह टीमों ने भाग लिया।
संविलियन विद्यालय मल्हूपुरा धनौरा की खिलाड़ियों ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर की टीम को पराजित किया। वहीं, बालक वर्ग में आठ टीमों ने भाग लिया। पहला मुकाबला पपसरा और अमरोहा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। पपसरा के खिलाड़ियों ने अमराेहा की टीम को पराजित किया। वहीं, सेमीफाइनल मैच में असमोली ने वाॅलीबॉल क्लब धनौरा को मात दी। फाइनल मैच असमोली वाॅलीबॉल क्लब और पपसरा के बीच खेला हुआ। असमोली क्लब को हराकर पपसरा की टीम विजेता बनी।
निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव कुमार चौहान, पुरजीत सिंह, मनीष त्यागी, भयंकर सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, मंजीत सिंह, मुनेंद्र सिंह, शिवम त्रिपाठी, सुमित सिंह, आलोक कुमार चौहान रहे। सांस्कृतिक मंच पर बालिका और बालक वर्ग की वाॅलीबॉल विजेता टीम को तीन हजार, उप विजेता को दो हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, एसडीएम चंद्रकांता मौजूद रहे।