फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Virendra Kumar Bansal became the new president of Agarwal Sabha.

Amroha News: वीरेंद्र कुमार बंसल निर्विरोध बने अग्रवाल सभा के नए अध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Virendra Kumar Bansal became the new president of Agarwal Sabha.
गजरौला। वीरेंद्र कुमार बंसल अग्रवाल सभा के निर्विरोध नए अध्यक्ष बन गए। उनके सामने चारों दावेदारों ने अपना नामांकनपत्र दाखिल नहीं किया। उनको मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध अध्यक्ष घोषित करते हुए प्रमाणपत्र जारी किया। सभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को वीरेंद्र बंसल, नरेंद्र गोयल, सुबोध सिंघल, पंकज सिंघल व नरेंद्र अग्रवाल ने दावेदारी पेश करते हुए नामांकनपत्र खरीदे। बृहस्पतिवार को बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव मित्तल, सहायक चुनाव अधिकारी कपिल सिंघल व अनुज मित्तल ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। मगर उस समय सभी लोग हैरत में रह गए, जब अध्यक्ष पद के चार दावेदारों नरेंद्र गोयल, सुबोध सिंघल, पंकज सिंघल व नरेंद्र अग्रवाल ने वीरेंद्र कुमार बंसल को निर्विरोध नया अध्यक्ष बनाने के लिए अपना नामांकनपत्र जमा करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीरेंद्र कुमार बंसल को निर्विरोध नया अध्यक्ष घोषित कर प्रमाणपत्र सौंप दिया। इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, सुनील गुप्ता, विजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, संजय सिंघल, प्रमोद सिंघल, नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed