{"_id":"68f947884ff4e1edf50fa37b","slug":"villagers-protest-at-the-sps-office-saying-the-police-have-sided-with-the-accused-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150170-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन, बोले- आरोपियों से हमसाज हो गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन, बोले- आरोपियों से हमसाज हो गई पुलिस
Thu, 23 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दावत के दौरान किसान अभिषेक की हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने देहात थाना पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सात नवंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी है। मामले में नामजद आरोपियों में से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।
12 अक्तूबर की शाम नगर पालिका से जुड़े ठेकेदार निरंजन ने मुनव्वरपुर निवासी समरपाल सिंह चौहान के श्रीभारत मशीनरी स्टोर परिसर में दावत का आयोजन किया था। इसमें हाशमपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए थे। दावत में हाशमपुर निवास किसान अभिषेक भी आए थे। उनके गांव का ही अनुज भी साथियों के साथ दावत में आया था। अभिषेक व अनुज के बीच करीब दस साल पुरानी रंजिश थी। इस बीच अभिषेक ने अनुज पर तंज करते हुए पूर्व में हुई घटना का उलाहना दिया। कहा कि पूर्व में भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाए, आगे भी इनको सबक सिखाएंगे। यह बात अनुज को नागवार गुजरी और अनुज ने हरविंदर व मनोज के साथ योजना बनाकर अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए थे।
मामले में मृतक अभिषेक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही अनुज और मनोज पर पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का शक जताया था। बाद में पुलिस ने आरोपी अनुज और हरविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि देहात थाना पुलिस को छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जबकि दो आरोपियों को ही गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस हत्या करने के षड्यंत्र में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।