{"_id":"61be2f24beb81168010c2554","slug":"villagers-met-deputy-cm-to-build-ganga-bridge-hasanpur-news-mbd413116827","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगापुल बनवाने के लिए डिप्टी सीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगापुल बनवाने के लिए डिप्टी सीएम से मिले ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों पुरानी गंगापुल बनवाने की मांग को लेकर विधायक के नेतृत्व में पौरारा के ग्रामीण शुक्रवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले। कहा कि पुल बनवाने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन इस पुल को पौरारा के सामने ने न बनवाकर दूसरे स्थान पर बनवाया जा रहा है। जिसकी कोई आवश्यकता नहीं है।
ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम से कहा कि पौरारा गंगाघाट के सामने से गंगापुल बनवाने की मांग वर्षों पुरानी है। पुल का धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है। यहां से हर वर्ष शिवरात्रि पर हजारों की तादाद में शिवभक्त कांवड़ लेकर महादेव के शिव मंदिर आहार पर जाते हैं। नाव के सहारे गंगा पार करते हैं। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। शिवभक्तों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए यहां गंगा पुल बनवाने की मांग की जा रही है, लेकिन पुल को गांव बिरामपुर के सामने से ऊंचागांव के लिए बनाया जा रहा है। यदि वहां पुल का निर्माण हो सकता है तो यहां क्यों नहीं हो सकता। डिप्टी सीएम से मिलने वालों में विधायक के अलावा, धर्मेंद्र सिंह, प्रहलाद सैनी, वीर सिंह सैनी, मुजम्मिल क्षेत्र पंचायत सदस्य, होमपाल सिंह, अशोक कुमार, धर्मवीर सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।