{"_id":"68fe8de2a5f7d48f6a0f636f","slug":"video-of-the-plight-of-animals-at-santhalpur-cow-shelter-goes-viral-with-several-dead-animals-seen-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-150405-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांथलपुर गोशाला में पशुओं की बदहाली का वीडियो वायरल, कई मृत पशु दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांथलपुर गोशाला में पशुओं की बदहाली का वीडियो वायरल, कई मृत पशु दिखे
Mon, 27 Oct 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। सोशल मीडिया पर रविवार को गोवंशीय पशुओं की बदहाली का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कई मृत पशु मिट्टी और कटे हुए चारे में दबे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कई घायल पशु उपचार के अभाव में दयनीय हालत में पड़े दिख रहे हैं। यह वीडियो गंगेश्वरी ब्लॉक के वृहद गो संरक्षण केंद्र सांथलपुर को बताया जा रहा है।
हालांकि, जिम्मेदार अधिकारी वीडियो को चार साल पुराना होने का दावा कर रहे है। उस समय सांथलपुर गोशाला में जहरीला चारा खाने से 61 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी।
जिला गोरक्षा प्रमुख मांकेराम चौहान ने बताया कि शुक्रवार को वह साथी दीपांशु कश्यप व मोहित कुमार के साथ सांथलपुर गोशाला पहुंचे थे जहां पशुओं की बदहाली देखने को मिली थी। इस संबंध में एक शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। उनका दावा है कि उन्होंने गोशाला की एक वीडियो भी बनाई है जो वायरल हो रही है। वीडियो में गोशाला परिसर में कई मृत पशु खुले में पड़े दिखाई दे रहे हैं। परिसर में जगह-जगह पशुओं के अवशेष बिखरे पड़े दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि गोशाला में तैनात कर्मचारी नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
-- -
चार साल पहले हो गई थी 61 गोवंशीय पशुओं की मौत
सांथलपुर गोशाला में तीन अगस्त 2022 को 61 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। मौत के बाद पशुओं को गोशाला परिसर व पास के खेत में जल्दबाजी में दबा दिया गया था। इसकी जांच में खुलासा हुआ था कि गाेवंशीय पशुओं की मौत जहरीला चारा खाने की वजह से हुई थी। इस प्रकरण में ग्राम प्रधान, पंचायत सेक्रेटरी समेत दस से अधिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच करने के लिए पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह भी गोशाला पहुंचे थे।
-- -
तहसील स्तरीय समिति की बैठक में आज होगी गौ-आश्रय स्थलों की समीक्षा
हसनपुर। क्षेत्र में संचालित स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन, क्रियान्वयन और अनुश्रवण के संबंध में तहसील स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन व समीक्षा समिति की बैठक सोमवार को तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित की जाएगी। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी ने बताया कि यह बैठक शासन के शासनादेशों के अनुपालन में गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। बैठक में तहसील क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित/बेसहारा गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित कराने व गोशालाओं में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने बिदुंओं पर चर्चा की जाएगी।
-- -- -
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो चार साल पुरानी है। उस समय गोशाला में 61 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। कुछ लोगों द्वारा पुराना वीडियो वायरल कर मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।-- पुष्करनाथ चौधरी, एसडीएम
विज्ञापन
हालांकि, जिम्मेदार अधिकारी वीडियो को चार साल पुराना होने का दावा कर रहे है। उस समय सांथलपुर गोशाला में जहरीला चारा खाने से 61 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जिला गोरक्षा प्रमुख मांकेराम चौहान ने बताया कि शुक्रवार को वह साथी दीपांशु कश्यप व मोहित कुमार के साथ सांथलपुर गोशाला पहुंचे थे जहां पशुओं की बदहाली देखने को मिली थी। इस संबंध में एक शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। उनका दावा है कि उन्होंने गोशाला की एक वीडियो भी बनाई है जो वायरल हो रही है। वीडियो में गोशाला परिसर में कई मृत पशु खुले में पड़े दिखाई दे रहे हैं। परिसर में जगह-जगह पशुओं के अवशेष बिखरे पड़े दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि गोशाला में तैनात कर्मचारी नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
चार साल पहले हो गई थी 61 गोवंशीय पशुओं की मौत
सांथलपुर गोशाला में तीन अगस्त 2022 को 61 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। मौत के बाद पशुओं को गोशाला परिसर व पास के खेत में जल्दबाजी में दबा दिया गया था। इसकी जांच में खुलासा हुआ था कि गाेवंशीय पशुओं की मौत जहरीला चारा खाने की वजह से हुई थी। इस प्रकरण में ग्राम प्रधान, पंचायत सेक्रेटरी समेत दस से अधिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच करने के लिए पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह भी गोशाला पहुंचे थे।
तहसील स्तरीय समिति की बैठक में आज होगी गौ-आश्रय स्थलों की समीक्षा
हसनपुर। क्षेत्र में संचालित स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन, क्रियान्वयन और अनुश्रवण के संबंध में तहसील स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन व समीक्षा समिति की बैठक सोमवार को तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित की जाएगी। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी ने बताया कि यह बैठक शासन के शासनादेशों के अनुपालन में गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। बैठक में तहसील क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित/बेसहारा गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित कराने व गोशालाओं में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने बिदुंओं पर चर्चा की जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो चार साल पुरानी है। उस समय गोशाला में 61 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। कुछ लोगों द्वारा पुराना वीडियो वायरल कर मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।