फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicles will start running on the highway from this afternoon

Amroha News: आज दोपहर से हाईवे पर चलने लगेंगे वाहन, शुक्रवार से फिर होगा डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will start running on the highway from this afternoon
अमरोहा। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर मंदिर और शिवालियों में जलाभिषेक के लिए कांवड़िये जल लेकर निकल पड़े हैं। हाईवे पर जगह-जगह कांवड़ियों के जत्थे दिख रहे हैं। जो सोमवार को अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर लखनऊ-दिल्ली हाईवे को सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। फिर अगले शुक्रवार की दोपहर से फिर रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा, जो सोमवार की दोपहर तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू है। इसके तहत शुक्रवार से सोमवार तक दिल्ली से मुरादाबाद लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित किया गया है। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर वाहन चलाए जा रहे हैं। ट्रक, कंटेनर, ट्रैक्टर ट्राली, निजी बस व अन्य भारी वाहनों को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। जबकि, कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रविवार की रात से हाईवे को सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के साथ हाईवे सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। रविवार को शाम से हाईवे पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई। सोमवार दोपहर हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू कराया जाएगा तीसरे सोमवार के लिए शुक्रवार की शाम से हाईवे पर रोड डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed