फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicles stuck in traffic jam on highway, trouble

Amroha News: हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन, परेशानी

Mon, 18 Aug 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck in traffic jam on highway, trouble
अमरोहा : हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। स्रोत राहगीर - फोटो : अमर उजाला।
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर रविवार शाम करीब पांच बजे जाम लग गया। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर ब्रजघाट पुल से कांकाठेर के बीच वाहनों की लाइन लग गई। चंद मिनट की दूरी तय करने में काफी समय लगा। करीब साढ़े छह बजे तक जाम की स्थिति रही। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी की छुट्टी मनाकर लोग रविवार को काम पर लौटने लगे। उनकी संख्या अधिक होने के कारण रविवार शाम को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुट गई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हापुड़ जिले की सीमा में हाईवे पर जाम के हालत बने हैं। अपने जिले में वाहन रेंग रेंग कर गंतव्य को रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed