{"_id":"648380ba9f0436e7d60d87f4","slug":"vehicles-should-reach-door-to-door-garbage-collection-jpnagar-news-c-15-1-169738-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समस्त वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को पहुंचने चाहिए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समस्त वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को पहुंचने चाहिए वाहन
विज्ञापन
अमरोहा।
स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) दो के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के दृष्टिगत ओडीएफ प्लस व जीएफसी स्टार रेटिंग के लिए होने वाले सर्वे के लिए तैयारी को लेकर अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए गए। ईओ ने कहा कि वार्ड की साफ सफाई की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें। कहा कि 10 जून के उपरांत किसी भी दिवस में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के सर्वे और स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम आ सकती है। समस्त कार्मिक अपने दिए गए दायित्वों के निर्वहन में जुट जाएं।
शुक्रवार को पालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि पालिका द्वारा निर्मित समस्त शौचालयों की देखरेख एवं वहां समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही यह कार्मिक उनको आवंटित वार्डों का दैनिक निरीक्षण करके साफ सफाई शासन एवं निर्धारित प्रक्रिया अनुसार करवाकर अपनी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
स्वास्थ्य लिपिक को निर्देशित किया कि समस्त वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन एवं वाहन चालकों की सूची वार्डों में जांच के लिए लगाए गए। कूड़ा उठाते समय पालिका वाहनों में जिंगल बैल (स्वच्छता गीत) बजते रहें। किसी वाहन चालक द्वारा पालिका वाहन में जिंगल बैल नहीं बजायी जाती है, तो उस चालक के विरुद्ध आख्या प्रस्तुत की जाए। ऐसे चालकों का वेतन नहीं दिया जाएगा। कहा कि किसी भी मानक पर कमी नहीं दिखनी चाहिए। इस दौरान कर अधीक्षक केशव प्रसाद, अवर अभियंता निर्माण अरविंद सैनी, अवर अभियंता जलकल तपेश कुमार, राजस्व निरीक्षक ओमवीर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, सफाई एवं खाद निरीक्षक जगत सिंह, मोहम्मद इल्तेजा, वरिष्ठ लिपिक जावेद कमाल, छवि शर्मा, रवि वशिष्ठ, सलमान खान, सफाई प्रभारी साजिद जिया, शाने इमरान, हबीब अहमद मौजूद रहे।