फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vehicle passes with light due to storm

अचानक आंधी से छाया अंधेरा, जलानी पड़ी बत्ती

Thu, 03 May 2018 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।  
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।   Updated Thu, 03 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
vehicle passes with light due to storm
अमरोहा में आंधी के चलते शाम साढ़े पांच बजे ही अंधेरे छा गया। - फोटो : अमर उजाला
दिनभर गर्म रहे मौसम के तेवर बुधवार शाम अचानक नरम पड़ गए। अचानक आसमान में काली घटाएं छा गई। आंधी पानी से अंधेरा छा गया। एकदम से बदले मौसम में सड़कों से गुजर रहे वाहनों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। हालांकि बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। 
विज्ञापन

बुधवार का दिन का भी गर्म रहा। दोपहर में लोग तपिश भरी गर्मी से जूझते नजर आए। वहीं दिन में चल रही हवाओं ने लू का एहसास भी कराया। लेकिन तपिश भरे इस मौसम में अचानक बदलाव आ गया। शाम पांच बजे के बाद बीस मिनट में मौसम बदल गया। अचानक आसमान में बादल जा गए। धूंध के साथ एकदम से अंधेरा छा गया। 
विज्ञापन

इसके बाद तेज हवाओं के साथ आंधी चलनी शुरू हो गई। अचानक छाए अंधेरे से सबसे अधिक परेशानी सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को हुई। चालकों के सामने अंधेरा छा गया। दिन में ही गाडिय़ों की लाइट जलानी पड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी पानी से पेड़ गिर गए। आंधी से जहां लोगों को परेशानी हुई वहीं बूंदाबांदी से लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed