फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vehical showroom owner given checkqe of 23 lac

कुर्की शुरू होने से पहले वाहन शोरुम मालिक ने 23 लाख का चेक थमाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
vehical showroom owner given checkqe of 23 lac
अमरोहा। बकाएदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाया। कुर्की की कार्रवाई की आशंका से घबराए मोटर्स कंपनी के मालिक ने 23 लाख रुपये का चेक थमाया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई स्थगित की। कुल तीन जगहों से 26.55 लाख रुपये जमा हुए। एसडीएम विजय शंकर बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे जोया रोड स्थित वाहन के शोरुम पर पहुंचें। उनके निर्देश पर तहसीलदार अभय सिंह ने कुर्की की प्रक्रिया शुरु कर दी। इस बीच मैनेजर ने जल्द भुगतान की बात कही, लेकिन तहसीलदार ने रियायत देने से इनकार कर दिया। आनन फानन में 23 लाख रुपये का चेक थमाया। इसके बाद तहसील की टीम लौट गई। मालूम हो कि वाणिज्य कर विभाग का 75 लाख रुपये का बकाया था। वहीं गुलड़िया गांव में डेयरी के बकाएदार के घर पर दस्तक दिए। लोन लेने वाली महिला ने 80 हजार रुपये जमा कराए। 20 लाख रुपये और बकाया जमा करने के निर्देश दिए। इसके बाद सुबोध नगर स्थित मेडिकल स्टोर पर धमक गए। संग्रह अमीनों ने बकाया जमा करने को कहा। आखिरकार तहसील टीम ने 2.75 लाख रुपये जमा कराया। तहसीलदार अभय सिंह ने बताया कि जोया रोड पर वाहन शो रुम के स्वामी की ओर से 23 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके अलावा दो अन्य बकाएदारों से क्रमश: 80 हजार और 2.75 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed