फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vedio wiral

शस्त्रों के साथ छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
vedio wiral
अमरोहा। दोनों हाथों में शस्त्रों साथ छात्र का वीडियो वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने तुरंत की छात्र को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई। परिजनों को भी बुलाकर जानकारी हासिल की। बाद में पता चला कि छात्र ने जिन शस्त्रों के साथ वीडियो शूट कराई है, वह एयरगन है। जो बंदर भगाने के लिए खरीदी गईं थी। पुलिस ने सख्त हिदायत देकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। यहां रहने वाले कक्षा दस का छात्र फेसबुक पर सक्रिय है। उनके कुछ दिन पहले फेसबुक स्टेटस पर एक वीडियो अपलोड किया था, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। दरअसल वीडियो में छात्र दोनों हाथों में शस्त्र के साथ दिखाई दे रहा है। वीडियो स्लो मोशन में बनाई गई है, उसने अपना चेहरा भी छिपा रखा है। वीडियो किसी खंडहरनुमा स्थान पर बनाई गई थी। शस्त्रों के साथ वीडियो वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने उसके परिजनों को भी बुला लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्र के हाथों में कोई अवैध शस्त्र नहीं है, बल्कि एयरगन है। पुलिस ने दोनों एयरगन को जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि जांच में छात्र के हाथों में दिखाई दे रहे शस्त्र एयरगन है, जो उसके परिजनों ने बंदर भगाने के लिए खरीदे थे। फिलहाल दोनों एयरगन को जब्त कर लिया है। छात्र को भी सख्त हिदायत के साथ उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed