फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Varun Eleven defeated Vijay Eleven by two wickets.

Amroha News: वरुण इलेवन ने विजय इलेवन को दो विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Varun Eleven defeated Vijay Eleven by two wickets.
अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में डॉ. वरुण इलेवन ने एडवोकेट विजय इलेवन को दो विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर तक चले मैच में कप्तान डॉ. वरुण कुमार ने नाबाद 53 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। विवेक कुमार पिंटू ने 28 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवोकेट विजय इलेवन की शुरुआत खराब रही। शानदार हुसैन दो, मोहम्मद आरिफ पांच, नजम अली चार और रंजन 10 रन बनाकर आउट हो गए। 27 रन पर चार विकेट गिरने के बाद नदीम ने 22 गेंदों में 39 रन, आकिब कैफ ने 35, कप्तान विजय ने 19 और उजैर अहमद ने नाबाद 12 रन बनाए। टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन बनाए। डॉ. वरुण इलेवन की ओर से मुकर्रब पाशा और नूर मलिक ने दो-दो विकेट लिए, जबकि वरुण कुमार, एके राजपूत, परवेज पाशा और शरीफ को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ. वरुण इलेवन को पिंटू सैनी ने 26 गेंदों में 36 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन शहजाद की घातक गेंदबाजी के सामने टीम के छह विकेट 54 रन पर गिर गए। शहजाद ने पांच ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके बाद कप्तान डॉ. वरुण कुमार ने विवेक कुमार पिंटू के साथ अहम साझेदारी कर टीम को संभाला। विवेक ने 39 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि वरुण कुमार ने 43 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। डॉ. वरुण इलेवन ने 24.1 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। एडवोकेट विजय इलेवन की ओर से शहजाद ने तीन, जबकि आकिब कैफ और शानदार हुसैन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed