{"_id":"57d1c9564f1c1b3d3b31a7cf","slug":"varasi-a-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी बी को हराकर ए बनी चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी बी को हराकर ए बनी चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में सिख इंटर कालेज नारंगपुर में विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख इंटर कालेज नारंगपुर के मैदान पर चल रही एनसीसी हाकी प्रतियोगिता में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। अतिरिक्त समय तक खिंचे फाइनल में वाराणसी ए की टीम ने वाराणसी बी को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में लखनऊ की टीम बरेली की टीम पर भारी पड़ी।
33वीं यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से सिख इंटर कालेज नारंगपुर के मैदान पर चल रही इंटर ग्रुप की हाकी प्रतियोगिता में गुरुवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। खिताब के लिए वाराणसी ए और वाराणसी बी की टीम आमने-सामने थीं।
मैच में दोनों ही टीमों के वाराणसी की होने से खिताब वाराणसी को मिलना तय था, फिर भी दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी चैंपियन बनने में कोई कोर कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे थे, लिहाजा निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। नतीजन अतिरिक्त समय में मैच हुआ। इस दरम्यान फिर जबर्दस्त हॉकी देखने को मिली। इसमें वाराणसी ए की टीम ने बी को 4-2 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरे और चौथे स्थान के लिए लखनऊ और बरेली की टीमें भिड़ीं। इसमें लखनऊ की टीम ने बरेली को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रही टीम के खिलाड़ियों को अब्दुल रज्जाक गर्ल्स पीजी कालेज के निदेशक रईसुद्दीन ने मेडल प्रदान किए।
वहीं प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाड़ियों को सिख इंटर कालेज के प्रिंसिपल सुखदर्शन सिंह शेखों ने मेडल प्रदान किए। नौवीं यूपी बटालियन मुरादाबाद के कमान अधिकारी कर्नल अजित सिंह यादव ने वाराणसी ए टीम को ओवरआल चैंपियन की ट्राफी प्रदान की। 33वीं यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल बलराज सिंह सरदाना ने मैच रेफरी संजीव सिंह यादव और बख्शिंदर सिंह को प्रशंसा पत्र दिए।
इस दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए लेफ्टिनेंट गुरमेज सिंह, लेफ्टिनेंट शैलेष कुमार पंकज, लेफ्टिनेंट शिव कुमार, लेफ्टिनेंट छत्रपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, स्टाफ मौजूद रहे। संचालन कैप्टन मनन कौशल ने किया। स्कोरर नायब सूबेदार जगदीश सिंह रहे।