{"_id":"62c9da0c20d61d3984573596","slug":"vaccine-100-safe-to-protect-against-new-variant-of-corona-jpnagar-news-mbd434109997","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नए वैरियंट से बचाव के लिए टीका सौ प्रतिशत सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नए वैरियंट से बचाव के लिए टीका सौ प्रतिशत सुरक्षित
विज्ञापन
शुरूआत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता गया। उस समय संक्रमितों की मौतों ने सबको झकझोर कर रख दिया था। सरकार टीका लेकर आई। शुरुआत में कुछ भ्रांतियां तो देखी गईं लेकिन इसके बाद स्वयंसेवी संगठनों और शिक्षण संस्थानों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया जिसके बाद टीकाकरण बढ़ा और संक्रमितों का आंकड़ा कम होता चला गया। टीकाकरण की ही देन रही कि आशंकित तीसरी और चौथी लहर आई और चली गई। जनपद के लोग सुरक्षित रहे। इसलिए टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार, जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ चरण सिंह, सीएचसी नगर प्रभारी डॉ उमर फारूक ने कहा कि टीकाकरण को बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। सभी के सहयोग से टीकाकरण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए 12 से 14, 15 से 17 और 18 से अधिक उम्र वाले जो भी व्यक्ति टीकाकरण से रह गए हैं। वह टीका जरूर लगवा लें। 60 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोग निश्चित तौर से तीसरा टीका जरूर लगवाएं। टीका कोरोना ही नहीं कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति पैदा करता है।
कोविड के नए-नए वैरियंट आ रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण ही कोरोना से बचा सकता है। कोरोना का टीका सौ प्रतिशत सुरक्षित है। सभी लोग वैक्सीनेशन जरूर कराएं। जिन लोगों ने पूर्व में कोरोना बचाव के टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं। वह तीसरा टीका (बूस्टर डोज) जरूर लगवाएं। टीका कोरोना ही नहीं कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।- डॉ चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सभी वर्ग आगे आएं। कोरोना जैसी महामारी पर जीत दर्ज करने के लिए जरूरी है कि सभी लोग टीकाकरण कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों को सुरक्षित रखें। टीकाकरण ही एक उपाय है, जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। समाज के लोगों ने जिस तरह से कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए घर पर रहकर एकजुटता दिखाई। इसी तरह टीकाकरण के लिए सभी आगे आएं। - डा. उमर फारूक, सीएचसी प्रभारी अमरोहा नगर
टीकाकरण को बढ़ावा देने में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका रही है। जहां भी विभाग द्वारा कैंप लगाया गया, वहां स्कूल प्रबंधन के सहयोग से काफी बड़ी संख्या में बच्चों का टीकाकरण हुआ। कई स्कूल कॉलेज ऐसे हैं, जिनमें 12 से 14 और 15 से 17 साल तक के बच्चों का टीकाकरण सौ फीसदी हो चुका है। अब टीकाकरण को बढ़ाने के लिए हमने फिर से बीएसए और डीआईओएस से बच्चों की सूची मांगी है जिसके बाद फिर से शिविर लगाकर टीका लगाया जाएगा। साथ में संचारी रोग के लिए हर घर दस्तक अभियान के तहत होने वाले सर्वे में टीकाकरण से वंचित लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें टीका लगाया जाएगा।- डॉ राजकुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी