{"_id":"610849e48ebc3e841b7d43fb","slug":"vaccination-on-131-booth-jpnagar-news-mbd3979373167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा अभियान के तहत जिले में 131 बूथों पर टीकाकरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा अभियान के तहत जिले में 131 बूथों पर टीकाकरण आज
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में पहली बार मेगा अभियान के तहत मंगलवार को 131 बूथों पर टीकाकरण कराया जाएगा। इसमें 16 सरकारी अस्पतालों के अलावा 115 गांवों को चिह्नित किया गया है। इसके लिए ग्राम प्रधान, कोटेदार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जगह 24 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार को विभाग को 26100 डोज मिली गई हैं। सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण का मेगा अभियान चलेगा। सोलह सरकारी अस्पताल में टीका लगेगा। जबकि टीके लगाने के लिए राजस्व ग्रामों में 115 सेंटर बनाए गए हैं। कुल बूथों की संख्या 131 होगी। सरकार की गाइड लाइन के तहत जिले में 18 साल से अधिक वाले आयु वाले सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। जबकि 45 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों भी शामिल हो सकेंगे। सीएमओ के मुताबिक मेगा अभियान के सफल संचालन पर पूरी नजर रहेगी। मेडिकल अफसरों की टीम लगाई गई है। बूथों पर सीधे आने वाले व्यक्ति अपने आधार कार्ड साथ लाएंगे तो ही टीक लग पाएगा। जो लोग पहले से अपने मोबाइल पर पंजीकरण कराए रहेंगे, उनको आधार कार्ड लाना आवश्यक नहीं हैं।
सीएमओ के मुताबिक मेगा अभियान केवल एक दिवसीय है। इस दिन वैक्सीन की किल्लत नहीं होगी। क्योंकि सोमवार को 26100 डोज मिल गई हैं। विभाग से पास करीब 30 हजार डोज उपलब्ध है।