फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vaccination for adolescent girls to protect them from cervical cancer begins

Amroha News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vaccination for adolescent girls to protect them from cervical cancer begins
अमरोहा। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले भर में 22 हजार किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 5630 वैक्सीन की डोज भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

आयु से संबंधित प्रमाण पत्र होना जरूरी है जिससे पता चल सके किशोरी की उम्र 14 साल होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को चार किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं सीएमएस डाॅ एके भंडारी ने जीजीआईसी की प्रिंसिपल को पत्र लिखकर छात्राओं को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने को कहा है।
विज्ञापन

किशोरियों को सर्वांइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (हयूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण की शुरुआत तो 18 मार्च को प्रभारी मंत्री केपी मलिक कर चुके हैं। पहले दिन वैक्सीन साक्षी, निहारिका और अंजली को लगाई गई। फिलहाल अस्पताल में वैक्सीन लग रही है। एक अप्रैल से सभी सीएचसी पर भी वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिन किशोरियों का जन्म 1 अप्रैल 2011 से मार्च 2012 के मध्य हुआ है। उन सबको वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन फ्री लगाई जाएगी। इससे किशोरियों में होने वाले कैंसर की रोकथाम होगी। फिलहाल जिला अस्पताल में ही वैक्सीन लगाई जा रही है और फिर एक अप्रैल से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed