Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Use your time wisely to help people: Mufti Affan

अपने समय का सही उपयोग कर लोगों की मदद करें : मुफ्ती अफ्फान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Use your time wisely to help people: Mufti Affan
अमरोहा। जामा मस्जिद के उस्ताद-ए-मुदर्रिस मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि अपने समय का सही इस्तेमाल करें। लोगों की मदद करें और लोगों को बुराइयों से हटाकर नमाज, रोजे के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला दरबार-ए-कलां बसरी बेगम मस्जिद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि आज हम लोगों को जरूरत है कि सब लोग छोटी-छोटी कमेटियां बनाएं। समाज की तरक्की के लिए काम करें। जो लोग अपना समय मोबाइल, कबूतर बाजी, नशा, कैरम वगैरह में बर्बाद कर रहे हैं, उन लोगों से कहें कि अपने समय का सही इस्तेमाल करें। लोगों की मदद करें।
विज्ञापन

लोगों को नमाज रोजे के लिए प्रेरित करें। मुफ्ती हमजा ने कहा कि आज हमारे समाज को जरूरत है कि नौजवान आगे आएं और समाज में हो रही बुराइयों से लोगों को रोकें। उन्हें प्यार से समझा कर नशे से हटाए। अध्यक्षता मास्टर सैयद जाकिर हुसैन ने की, जबकि संचालन मुफ्ती सलमान ने की। मौलाना इरशाद और पूर्व सभासद कमर नकवी ने आभार जताया। इस दौरान मुख्य रूप से कारी मोहम्मद हनीफ, अली इमाम रिजवी एडवोकेट, मौलाना मोहम्मद यूसुफ, मौलाना दिलदार, सभासद शमीमुद्दीन, डॉ. अरशद, आलम मंसूरी, फराज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article