फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   urea

सबसे अधिक यूरिया खरीदने वालों पर नजर, सरकार ने तलब किया ब्योरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
urea
अमरोहा। सबसे अधिक यूरिया खरीदने वाले किसानों पर सरकार की नजरें टेढ़ी हो गई है। रसायन उर्वरक मंत्रालय ने सबसे अधिक यूरिया खरीदने वाले किसानों की सूची भेजी है। इसके चलते हड़कंप मचा है। कई बिंदुओं पर जानकारी तलब की है। इन लोगों के पास कितनी भूमि है कहां से यूरिया खरीदे हैं कौन सी फसल उगाते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी देनी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय अब अधिक यूरिया के पैकेट खरीदने वाले किसानों की जांच करा रहा है। इसके तहत एक अप्रैल 2020 से अब तक किसानों ने कितने बोरे यूरिया खरीदी है। मंत्रालय के स्तर से इसकी सूची भेजी गई है। मामले की जांच के लिए एआर कोऑपरेटिव, भूमि संरक्षण अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

कालाबाजारी करने वाले घबराए, ढूढ रहें हैं काट
अमरोहा। रसायन उर्वरक मंत्रालय के आदेश के बाद यूरिया की कालाबाजारी में शामिल लोग घबरा गए हैं। जिले में विकास भवन, कृषि कार्यालय और गन्ना समितियों से जुड़े कुछ लोग कॉकस में शामिल बताए जा रहे हैं। कालाबाजारी के कॉकस से जुड़े लोग काट ढूंढने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई पॉस में कनेक्टिविटी नहीं, यूरिया के बिक्री का दावा
अमरोहा। यूरिया के आवंटन के गड़बड़ी के प्रकरण में ई पास में कनेक्टिविटी नहीं मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अफसर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। सूत्रों के मुुताबिक यूरिया की कमी के दौरान मैनुअल तरीके से वितरण हुआ है। बिक्री रजिस्टर में किसानों के आधार और मोबाइल नंबर दर्ज है। ----
- यूरिया का नोडल कृषि विभाग है। रसायन उर्वरक मंत्रालय द्वारा जानकारी मांगी गई है। कृषि विभाग के स्तर से जवाब भेजा जाना है। - दीपक थरेजा, एआर कोऑपरेटिव

सहकारी समितियों में रेट लिस्ट और नोटिस बोर्ड लगाएं
जोया (अमरोहा)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने मंगलवार को सहकारी समितियों की जांच की। जोया, तेेलीपुरा माफी और पूरनपुर में उर्वरक ऋी उपलब्धता के बारे में जाना। रेट लिस्ट, मोबाइल नंबर और नोटिस बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। दोबारा निरीक्षण में कमी मिलने पर कार्रवाई को चेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed