{"_id":"622cf74a5fa8b122dc6dac8a","slug":"uproar-over-the-death-of-ailing-married-woman-fight-between-maternal-and-in-laws-gajraula-news-mbd4214099137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार विवाहिता की मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल वालों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार विवाहिता की मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल वालों में मारपीट
विज्ञापन
Uproar over the death of ailing married woman, fight between maternal and in-laws
- फोटो : JPNAGAR
मुरादाबाद में ब्याही बीमार विवाहिता की दिल्ली में मौत इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का शव उसके मायके वाले अपने घर ले आए। ससुराल वाले भी साथ में ही यहां आ गए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मारपीट हुई। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर को हिरासत में लिया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मायापुरी मोहल्ला निवासी राम सिंह वर्मा ने अपनी 25 वर्षीय बेटी मीनाक्षी का विवाह सवा साल पहले मुरादाबाद की हिमगिरि कॅालोनी निवासी अर्जुन संग किया। मीनाक्षी के परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों से मनमुटाव हो गया। आठ-दस महीने पहले वह अपने मायके आ गई। यहां उसने दो महीने पहले बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद समझौते के प्रयास शुरू हो गए। चार मार्च को अर्जुन मीनाक्षी को गजरौला से अपने घर मुरादाबाद ले गया। चार दिन बाद उसने पीलिया बताते हुए मीनाक्षी को मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सरकारी अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात उसकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह महिला के शव को मायके वाले गजरौला ले आए। इस दौरान उसका पति भी साथ था। पुलिस के पहुंचने पर ससुराल वाले अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने बीमारी से मौत होने की बात कह कुछ कागजात दिखाने चाहे। इसी को लेकर दोनों तरफ से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने कॉल कर मजिस्ट्रेट को बुलाया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। कार्रवाई मुरादाबाद में ही की जाएगी।
मीनाक्षी के परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले उसका खूब उत्पीड़न करते थे। एक परिचित ने बताया कि उसके पास ऑडियो रिकार्डिंग है। जिसमें वह अपने साथ किए गए उत्पीड़न को बयां कर रही है। जरूरत पड़ने पर इस ऑडियो को वह पुलिस को मुहैया कराएगा। परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न करने लगे थे। बाद में उन्होंने उसकी जान ले ली। संवाद