फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Three including Pradhan died highway Amroha, car collided with pillar while overtaking bike

UP: अमरोहा में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे पर प्रधान समेत चार की मौत, बाइक को ओवरटेक करते समय खंभे से टकराई कार

Sun, 24 Dec 2023 10:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 10:02 AM IST
सार

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि कार अमरोहा से अतरासी की तरफ जा रही थी। इस बीच हाईवे पर बाइक को ओवरटेक करने के दौरान वह इससे टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन और बाइक सवार की मौत हो गई।  

विज्ञापन
UP: Three including Pradhan died highway Amroha, car collided with pillar while overtaking bike
अमरोहा में सड़क हादसे के बाद जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के अतरासी रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए गन्ने के खेत में जा पहुंची। रफ्तार ज्यादा होने से कार पलटी खाने के बाद हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर फिर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार जिले के ही गांव हाकमपुर के प्रधान विशाल (40) व उनके दो सथियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बाइक चला रहे गुलड़िया रोड मोतीनगर निवासी अमित (35) की भी जान चली गई। सीओ अंजलि कटारिया के मुताबिक नोएडा के रजिस्ट्रेशन नंबर की क्रेटा कार अमरोहा से अतरासी की तरफ जा रही थी। कार में प्रधान विशाल के अलावा रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हाकमपुर के ही राजन, मनोज व अंकित भी सवार थे।
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास के लोगों ने पलटी कार को सीधा किया और चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां विशाल, राजन (30), मनोज (28) को मृत घोषित कर दिया गया। अंकित को हायर सेंटर रेफर किया गया है। विशाल रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह का भतीजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि हादसा होते समय अतरासी से अमरोहा की तरफ से आ रही अर्टिगा कार की साइड भी इस कार से टकराई, जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग कार छोड़कर भाग गए।

कार की टक्कर के बाद टूट गया बिजली का खंभा

तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे खड़ा बिजली का खंभा टूट गया। इतना ही नहीं तारों चिंगारी निकलने लगी। हाई टेंशन लाइन करंट कार में दौड़ गया। स्थानीय लोगों ने बिजली घर फोन करके आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीओ अंजलि कटारिया ने किया मुआयना

हादसे में तीन की मौत की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। सूचना मिलते ही सीओ अंजलि कटारिया मौके पर पहुंचीं और हादसे के बारे में जानकारी ली। 

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे डीएम-एसपी

हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत आला अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और हादसे के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed