फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Rajni dies married Muslim to become gram pradhan , Amroha incident

UP: ग्राम प्रधान बनने के लिए मुस्लिम युवक से शादी करने वाली रजनी की मौत, यह रही वजह.. नाजिम ने दी मुखाग्नि

Mon, 13 Nov 2023 01:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 01:23 PM IST
सार

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव जयतौली की महिला ग्राम प्रधान रजनी की मौत हो गई। इसकी वजह बुखार बताई जा रही है। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। रजनी ने मुस्लिम युवक नाजिम से शादी की थी।   

विज्ञापन
UP: Rajni dies married Muslim to become gram pradhan , Amroha incident
जयतौली की ग्राम प्रधान रजनी की बुखार से मौत हो गई - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली जयतौली की प्रधान रजनी की मौत हो गई है। ससुराली जब उसका अंतिम संस्कार करवाने की तैयारी कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर कानूनी कार्रवाई की गई। ग्राम प्रधान के लिए शादी करने का मामला बेहद चर्चित रहा था। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव जयतौली की महिला ग्राम प्रधान रजनी की शनिवार को बुखार से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने मुस्लिम युवक से शादी की थी। परिजन उनके दफीने (अंतिम संस्कार) की तैयारी कर रहे थे तो लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने इसे रुकवा दिया था। ग्रामीणों का तर्क था कि प्रधान रजनी हिंदू थीं और दूसरे कारणों से भी उनकी मौत हो सकती है। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 40 वर्षीय ग्राम प्रधान रजनी को पिछले सात दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में परिजनों ने पास के ही चिकित्सक से उपचार करवाया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार प्लेटलेट्स कम होती चली गई। बृहस्पतिवार की रात को उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। मृतका ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गईं हैं। रजनी अनुसूचित जाति से थीं। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत जयतौली की सीट अनुसूचित जाति वर्ग में आरक्षित हो जाने से गांव निवासी नाजिम ने चुनाव लड़ने के लिए बुलंदशहर निवासी रजनी से शादी की थी।

विज्ञापन


जो उस समय चर्चा का विषय रहा था। महिला ग्राम प्रधान की मौत के बाद पोस्टमार्टम होने पर पुलिस ने शव को मृतका के भाई को सौंप दिया। इसके बाद पति नाजिम ने ही हिंदू धर्म के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में पत्नी को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव जयतौली की 40 वर्षीय ग्राम प्रधान रजनी के शव का दफीने की तैयारी से पहले कुछ ग्रामीणों ने एतराज जताया था।


कहा कि महिला के शव का अंतिम संस्कार उसके हिंदू धर्म के अनुसार ही होना चाहिए। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात शव को भाई सतीश को सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद परिजनों और मायके वालों ने पास के ही गंगाघाट गंगानगर में जाकर शव का अंतिम संस्कार हिंदू धर्म के अनुसार किया। पति नाजिम ने ही अपनी पत्नी को मुखाग्नि दी।


मैंने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार उसके मायके वालों की रजामंदी से हिंदू धर्म के अनुसार किया है। मुझे पत्नी के निधन का बहुत दुख है। - नाजिम, प्रधान पति जयतौली।

पोस्टमार्टम के महिला ग्राम प्रधान रजनी के शव को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया था। उन्होंने गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। -अरुण कुमार, सीओ हसनपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed