फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Raid conducted in hotel, boys and girls started running away after seeing police, female officer surprised

UP: होटल में की छापेमारी, पुलिस को देखकर भागने लगे लड़के-लड़कियां, कमरे खोले तो महिला अधिकारी भी रह गई हैरान

Wed, 17 Jul 2024 10:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:03 PM IST
सार

हसनपुर के एक होटल में अनैतिक कार्य की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर आठ जोड़े हिरासत में लिए गए है। पुलिस ने बताया कि सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
UP: Raid conducted in hotel, boys and girls started running away after seeing police, female officer surprised
होटल में छापेमारी करते हसनपुर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर के रहरा रोड पर गांव शाहपुर कला में एक होटल में प्रशासन के अधिकारियों ने छापामार कर आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिए। एसडीएम-सीओ की टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गलत गतिविधियां चल रही थीं। एसडीएम ने होटल को सील करा दिया है।

विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। नगर के रहरा रोड पर कस्बे से सटे गांव शाहपुर कला के नजदीक कई होटल संचालित हैं। आरोप है कि इन होटलों में अनैतिक कार्य कराया जाता है। दो दिन पूर्व गांव शाहपुर कला की ग्राम प्रधान मीनू रानी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन


ऐसे होटलों पर कार्रवाई की मांग की थी, हवाला दिया था कि होटलों में हो रहे अनैतिक कार्य से गांव में माहौल खराब हो रहा है। एसडीएम सुनीता सिंह ने सीओ दीप कुमार पंत और कोतवाली पुलिस टीम के साथ बुधवार की दोपहर को होटल पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान होटल संचालक व रिसेप्शन पर बैठे लोग फरार हो गए। होटल के आठ कमरों से आठ लड़के व आठ लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें पकड़कर कोतवाली लाया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

एसडीएम ने छापेमारी की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई है। पकड़े जोड़ों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


शिकायत मिली थी कि शाहपुर कला के पास होटल में गलत कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर सीओ व पुलिस की टीम के साथ यूनिक होटल एवं रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई। इस दौरान स्टाफ के लोग भाग गए। होटल के आठ कमरों से आठ जोड़े मिले। होटल को सील करा दिया है। संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। -सुनीता सिंह, एसडीएम हसनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed