फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Police caught a young man with a bike, then accused him of taking bribe.. sent him to jail

UP: पुलिस ने युवक को बाइक के साथ पकड़ा, फिर रिश्वत लेने का आरोप..पैसे वापस लौटाने पड़े तो भेज दिया जेल

Tue, 26 Dec 2023 02:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 02:30 PM IST
सार

मनौटा निवासी रूपल देवी ने सीओ को बताया कि हसनपुर पुलिस ने पति को चोरी की बाइक चलाने के शक में पकड़ा था। आरोप लगाया कि छोड़ने के एवज में 35 हजार रुपये लिए। इसकी जानकारी होने पर पैसे वापस कर पति को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
UP: Police caught a young man with a bike, then accused him of taking bribe.. sent him to jail
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर के मनौटा निवासी युवक को पुलिस ने संदिग्ध बाइक के साथ पकड़ लिया। आरोप है कि 35 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। बाद में कुछ प्रभावशाली लोगों के पता चला तो पुलिस ने रकम लौटा दी। इससे गुस्साए कर्मियों ने आरोपी को पकड़कर जेल भिजवा दिया। नाराज परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने सीओ से मिलकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी रूपल देवी पत्नी कपिल चौहान सोमवार को रझेड़ा के प्रधान पति अंकित चौहान समेत तीस से अधिक लोगों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप पंत से मिलीं। रूपल देवी ने बताया कि 14 दिसंबर को हसनपुर पुलिस ने पति कपिल चौहान को चोरी की बाइक चलाने के शक में पकड़ा था।
विज्ञापन


जब पुलिस को मालूम हुआ कि युवक निर्दोष है तो बाद में उसे 35 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। इसके बाद कुछ प्रभावशाली लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रुपये वापस करा दिए। आरोप है कि पुलिस ने 28 हजार 500 रुपये वापस किए। रुपये वापस करने पर पुलिस गुस्सा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद योजना के तहत 24 दिसंबर को पुलिस ने पति कपिल चौहान को घर से उठा लिया और चुराई हुई संपत्ति छिपाने में सहायता करने का आरोप लगाते हुए आईपीसी की धारा 414 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया। रूपल का का कहना है कि पति निर्दोष है।


पुलिस ने साजिश के तहत उसे जेल भेज दिया। कहा कि पति ने सिहाली जागीर से बाइक खरीदी थी। मुख्य आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ रही। सीओ का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही हे। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed