{"_id":"66a8b22bf874d59efa00f4a1","slug":"up-news-rss-chief-mohan-bhagwat-reached-amroha-participated-in-function-of-gurukul-college-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अमरोहा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, बोले- देश और धर्म एक ही...जबसे दुनिया तब से चला आ रहा सनातन धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अमरोहा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, बोले- देश और धर्म एक ही...जबसे दुनिया तब से चला आ रहा सनातन धर्म
Tue, 30 Jul 2024 02:59 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:59 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को अमरोहा पहुंचे। उन्होंने चोटीपुरा में स्थित श्रीमद्दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के समारोह में शिरकत की। छात्रों ने उनसे कई सवाल पूछ अपनी जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन
अमरोहा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश और धर्म एक ही है। जबसे दुनिया बनी है, तब सनातन धर्म चलता आ रहा है। संपूर्ण सृष्टि का बनने, चलने और विलीन होने का जो नियम है, जिस अनुशासन में दुनिया आगे बढ़ती है, इतनी विविधताओं को साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन
उस नियम को धर्म कहते हैं। धर्म के आधार अनेक रास्ते बनते हैं। धर्म का लक्ष्य सत्य को पाना है। कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करने वालों को इस तरह के विद्यालय में पहुंचकर व्यवस्था को समझना चाहिए।
विज्ञापन
वह मंगलवार को गुरुकुल चोटी पुरा महाविद्यालय में नए भवन संस्कृति-नीडम् उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। अपने उद्बोधन के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन