फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Gajraula soldier injured encounter with Kuki militants in Manipur, BSF personnel gone duty five days

UP: मणिपुर में कुकी विद्रोहियों से मुठभेड़ में गजरौला का बीएसएफ कर्मी घायल, पांच दिन पहले ही गए थे ड्यूटी पर

Thu, 18 Jan 2024 06:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 06:47 PM IST
सार

मणिपुर में कुकी विद्रोहियों से मुठभेड़ के दौरान गजरौला निवासी बीएसएफ कर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी पर परिजन बदहवास हो गए। वह पांच दिन पहले ही घर से गए थे।

विज्ञापन
UP: Gajraula soldier injured encounter with Kuki militants in Manipur, BSF personnel gone duty five days
सीमा सुरक्षा बल (BSF) - फोटो : bsf

विस्तार

गजरौला के गांव चौहड़पुर माफी निवासी बीएसएफ जवान गौरव गुर्जर मणिपुर में कुकी विद्रोहियों से मुठभेड़ में घायल हो गए। वह पांच दिन पूर्व ही गांव से ड्यूटी पर गए थे। मुठभेड़ में घायल हो जाने की सूचना मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। पत्नी भी सदमे में डूब गई।

विज्ञापन


उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चौहड़पुर माफी गांव निवासी रामलाल सिंह किसान हैं। उनके बड़े बेटे मनोज कुमार गजरौला की एक कंपनी में जॉब करते हैं, जबकि छोटा बेटा गौरव गुर्जर बीएसएफ के जवान हैं। वह 2012 में बीएसएफ में भर्ती हुए।
विज्ञापन


इस समय उनकी ड्यूटी मणिपुर में चल रही थी। बुधवार की शाम मणिपुर में कुकी के विद्रोहियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें गौरव गुर्जर घायल हो गए। विद्रोहियों द्वारा चलाई गई गोली उनकी गर्दन में लगी। उनको साथियों ने तत्काल उपचार के लिए इंफाल के राज मेडिकल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुठभेड़ में घायल होने की सूचना परिजनों को फोन पर दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी रविता, भाई मनोज कुमार, पिता रामलाल सिंह चिंता में आ गए। लक्ष्मी नगर में रह रही पत्नी रविता ने बताया कि जल्दी में ही वह छुट्टी लेकर आए थे और पांच दिन पूर्व ही यहां से गए थे।


पत्नी का कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। लक्ष्मी नगर में क्लीनिक चला रहे भाजपा नेता डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा ने मुठभेड़ में घायल जवान के घर जाकर उनकी पत्नी से तबीयत की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed