फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP election 2022 Amroha gajraula presiding officer went to take chewing tobacco voting delays for 20 minutes

UP Election 2022: गजरौला में मतदान छोड़ गुटखा लेने गए पीठासीन अधिकारी, 20 मिनट तक रुका रहा मतदान

Mon, 14 Feb 2022 03:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Feb 2022 03:51 PM IST
सार

सूचना एसडीएम अरुण कुमार को दी गई। तभी पीठासीन अधिकारी भी गुटखा लेकर आ गया। एसडीएम ने उससे नाराजगी जताई और हिदायत दी।

विज्ञापन
UP election 2022 Amroha gajraula presiding officer went to take chewing tobacco voting delays for 20 minutes
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गजरौला  में मतदान को छोड़ पीठासीन अधिकारी गुटखा लेने चला गया। मतदाताओं की सूचना पर एसडीएम धनौरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने गायब रहे पीठासीन अधिकारी से नाराजगी जताते हुए हिदायत दी।

विज्ञापन


तिगरी गांव के जूनियर हाईस्कूल में मतदान केंद्र बना है। मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिगरी के जूनियर हाईस्कूल में मतदान चल रहा था। अचानक पीठासीन अधिकारी गायब हो गया। काफी देर तक मतदाताओं की पंक्ति आगे नहीं बढ़ी तो पता चला कि पीठासीन अधिकारी अपनी सीट पर नहीं हैं। जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना एसडीएम अरुण कुमार को दी गई। तभी पीठासीन अधिकारी भी गुटखा लेकर आ गया। एसडीएम ने उससे नाराजगी जताई और हिदायत दी। ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी के 20 मिनट तक गायब रहने की बात कही है, लेकिन एसडीएम ने इसकी पुष्टि नहीं की। हालांकि एसडीएम का कहना है कि पीठासीन अधिकारी के गायब रहने की बात बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed