फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Due to rivalry car parked in courtyard was set on fire, all tires were punctured

UP: रंजिश के चलते आंगन में खड़ी कार में लगा दी आग, फिर लिखा बदला है ये बेटे... सभी टायरों को किया गया पंक्चर

Sun, 04 Feb 2024 06:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 06:08 PM IST
सार

हसनपुर इलाके में रंजिश के चलते घर में घुसकर खड़ी कार में आग लगा दी। इससे पहले उसके सभी टायर भी पंक्चर कर दिए गए। आरोपी ने दीवार पर धमकी भरा वाक्य भी लिखा है।

विज्ञापन
UP: Due to rivalry car parked in courtyard was set on fire, all tires were punctured
हसनपुर में कार में लगाई आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर में रंजिश के चलते घर के आंगन में खड़ी कार में आग लगा दी गई। आग लगाने वाले ने दीवार पर लिखा कि बदला है ये बेटे। परिजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। परिजनों ने अज्ञात पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली में अशोक कुमार का घर हसनपुर-रहरा मार्ग पर सड़क के नजदीक स्थित है।

विज्ञापन


घर पर गेट लगा हुआ नहीं है। शनिवार की रात को घर के आंगन में खड़ी ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। आहट होने पर परिजनों की आंख खुल गई और उन्होंने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई। कार स्वामी अशोक कुमार का कहना है अज्ञात युवक द्वारा पहले तो नुकीली वस्तु से कार के टायरों को पंक्चर किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद कार में आग लगा दी गई। आग लगाने के बाद दीवार पर बदला बेटे लिखा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed