फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board Examination: Restrictions on the entry of heavy vehicles inside the city

यूपी बोर्ड परीक्षा : शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी

Mon, 24 Feb 2025 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP Board Examination: Restrictions on the entry of heavy vehicles inside the city
बंबूगढ़ चौराहे पर बोर्ड परीक्षा को लेकर बैरियर लगातीं पुलिसकर्मी। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

सोमवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचेंगे। जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने शहर में भारी वाहनों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शहर में कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेत, राजकीय इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज समेत दस से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। ऐसी स्थिति में जगह-जगह जाम लग सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए जब तक यूपी बोर्ड की परीक्षा चलेगी, तब तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन


जोया की ओर से आने वाले वाहनों को एआरटीओ कार्यालय अतरासी रोड होते हुए नौगांवा सादात रोड पर बाईपास से निकल जाएगा, जबकि शहर में आने वाले वाहनों को बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय से होते हुए शहर में जाएंगे। नौगांवा सादात की ओर से आने वाले वाहनों को भी रज्जाकपुर से एआरटीओ कार्यालय की ओर बाईपास से निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांठ की ओर से आने वाले वाहनों को भी चिह्नित स्थानों से ही शहर में घुसने दिया जाएगा। पाकबड़ा से कैलसा की ओर से शहर में आने वाले वाहनों को भी बाइक पास होते हुए जोया रोड और अतरासी रोड पर निकला जाएगा। परीक्षा में विद्यार्थियों के सभी तरह के वाहनों को शहर में आने पर छूट रहेगी।


इसलिए शहर में आने वाले लोग ट्रैफिक प्लान देखकर निकलें। वाहन लेकर भीतर न जाएं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस सुबह से ही सड़कों पर रहेगी।
इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा होकर मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा सादात से अमरोहा व मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा व मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से दिल्ली जाने वाला वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले वाहन एआरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से कांकर सराय से कांठ रोड माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- शहर अमरोहा से जोया, मुरादाबाद, दिल्ली को जाने वाला वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।

- शहर अमरोहा से नौगांवा जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा सादात जाएंगे।

- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ़ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आयेगा। सभी कैलसा बाईपास से कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed