फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Action should taken against constable, when girl reached police station and made allegations

UP: कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई कराे, वरना मैं जान दे दूंगी, थाने पहुंचकर युवती ने जड़ा आरोप तो मच गया हंगामा

Tue, 26 Mar 2024 05:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 05:12 PM IST
सार

अमरोहा जिले के रहने वाले युवती ने कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि गोदभराई की रस्म पूरी होने के बाद कांस्टेबल ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
UP: Action should taken against constable, when girl reached police station and made allegations
पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोद भराई की रस्म पूरी करने के बाद कांस्टेबल शादी करने से मुकर गया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। शादी के लिए दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल और उसके परिजनों  समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


यह मामला नौगांवा सादात थाने से जुड़ा है। थानाक्षेत्र के एक गांव में हेड कांस्टेबल का परिवार रहता है। उनकी तैनाती रामपुर जनपद में चल रही है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी नवंबर 2023 को बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले कांस्टेबल अभिषेक के साथ तय की थी।

विज्ञापन

 

वर्तमान में कांस्टेबल अभिषेक की तैनाती रायबरेली जनपद में है। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रिश्तेदारी भी है। लिहाजा 18 दिसंबर 2023 को गोद भराई की रस्म पूरी की गई। दोनों परिवारों का घर आना जाना हो गया। लिहाजा कांस्टेबल युवती से फोन पर बात भी करता था।

आरोप है कि 22 दिसंबर 2023 को आरोपी कांस्टेबल अपनी बहन के साथ नौगांवा क्षेत्र में आया और खबर भेज कर युवती को गांव के बाहर सड़क पर बुला लिया।  जिसके बाद कांस्टेबल युवती को कार में बैठकर अज्ञात स्थान पर ले गया। उसने अपनी बहन को पहले ही कार से उतार दिया था।

आरोप है इस दौरान सिपाही ने युवती के साथ कार में ही दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने दोनों की शादी होने की बात कही। युवती की अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। इतना ही नहीं तीन से चार दिन तक सिपाही युवती के साथ अलग अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा।

बाद में सिपाही शादी करने से मुकर गया। दहेज में 30 लाख रुपये की मांग करने लगे। जबरन शादी करने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल, उसकी बहन माता और पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

 

विज्ञापन

पीड़िता बोली: नहीं मिला न्याय तो कर लूंगी आत्महत्या

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में 5 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन तब से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी नहीं की गई। विवेचक मुकदमे से दुष्कर्म की धारा हटाने की बात कह रहे हैं। पीड़िता ने एडीजी बरेली जोन से मिलकर कहा कि उसकी समाज में लगातार बदनामी हो रही है। अगर न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed