{"_id":"6a399bde5156aba489085498","slug":"unscheduled-power-cuts-have-caused-inconvenience-to-people-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-166545-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान
Tue, 23 Jun 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। सुबह और शाम के समय में बिजली की कटौती से लोगों को घरेलू कार्य करने में दिक्कत होती है। लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार करने मांग की है। कंट्रोल रुम के आदेश पर रात में लोड बढ़ने पर कटौती की जा रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीते कई दिनों से शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली निगम के कर्मचारी जब चाहे रोस्टिंग की बात कहकर आपूर्ति बंद कर देते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रोजाना की तरह सोमवार की सुबह नौ बजे बिजली गुल होने के बाद 11 बजे आई। इसी तरह दोपहर को एक बजे बिजली फिर गुल हो गई। उसके बाद तीन बजे आपूर्ति दी गई।
दो घंटे की कटौती से लोग बेहाल हो गए। इसके बाद शाम को भी बिजली गुल हो गई। बिजली की अघोषित कटौती कई दिन से लोगों को परेशान कर रही है। सबसे अधिक दिक्कत सुबह और शाम को होती है। जहां सुबह को नौकरी पेशा लोगों को आफिस जाने की जल्दी होती है। शाम को बिजली नहीं आने पर महिलाओं को खाना बनाने, अन्य कार्य करने में दिक्कत सामने आती है। लोगों ने बिजली व्यवस्था ठीक किए जाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी कटौती की जा रही है। संवाद