Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Unmarried mother gives birth to baby girl in an ambulance; discards body in trash after infant dies

Amroha News: एंबुलेंस में बिन ब्याही मां ने दिया बच्ची को जन्म, मौत पर शव कूड़े में फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Unmarried mother gives birth to baby girl in an ambulance; discards body in trash after infant dies
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र में कैलसा-उमरपुर मार्ग पर अंबरपुर चौराहे के पास पेट्रोल पंप के निकट सात माह की नवजात बच्ची का शव कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर 108 एंबुलेंस का चालक और हेल्पर शव को कूड़े में फेंकता दिखाई दिए। पुलिस ने एंबुलेंस चालक और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नवजात की हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चालक और हेल्पर से अब तक पूछताछ के दौरान सामने आया कि अमरोहा नगर के एक मोहल्ले की अविवाहित युवती गर्भवती थी। चार नवंबर को पेट में दर्द होने पर परिजन ने 108 एंबुलेंस बुलाई थी। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय युवती ने रास्ते में सात माह की बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि युवती की मां ने बच्ची के शव को कपड़े में लपेटकर एंबुलेंस में स्टेपनी (स्पेयर टायर) के पीछे छिपा दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में युवती को उपचार दिलाकर परिजन घर लौट आए।
विज्ञापन

पांच नवंबर को एंबुलेंस कर्मचारी कैलसा-उमरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान हेल्पर की नजर कपड़े में लिपटे शव पर पड़ी। उसने शव को पेट्रोल पंप के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया। बाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक और हेल्पर को हिरासत में लिया। पूछताछ में एंबुलेंस में युवती का प्रसव होने के बाद शव छिपाने का मामला सामने आया। पुलिस ने युवती के माता-पिता से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि देहात थाना पुलिस के साथ एसओजी को भी जांच में लगाया गया है। एंबुलेंस कर्मचारियों के बयानों के आधार पर पड़ताल की जा रही है। हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। नवजात के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। नियमानुसार 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, 108 एंबुलेंस के जिला कोऑर्डिनेटर जसविंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-------------------
गर्भपात की दवा सामान्यतः दो माह तक के गर्भ पर असर करती है। इससे अधिक उम्र के भ्रूण या नवजात पर इसका प्रभाव नहीं होता। सात माह की बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई होगी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। एंबुलेंस युवती और उसके परिजनों को लेकर अस्पताल में आई थी। युवती को बिल्डिंग की शिकायत थी। यह भी बात सामने आई थी कि परिजनों ने युवती को एंबुलेंस में ही कपड़े बदलवाए थे। उचार के बाद परिजन युवती को घर ले गए।
- डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed