फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   University topper Parul honored in Home Science

गृह विज्ञान में विश्वविद्यालय टॉपर पारुल को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
University topper Parul honored in Home Science
हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में गृह विज्ञान विषय में एमजेेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली टॉप करने वाली छात्रा पारुल को प्रतीक चिंह व चैक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ.सिराजुददीन हाशमी ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हमारे कॉलेज की होनहार छात्रा ने विश्वविद्यालय टॉप कर अपना और अपने परिवार के साथ-साथ कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एमएससी गृह विज्ञान में 77.2 प्रतिशत अंक पाकर हमें गौरवान्वित किया है। पारुल को 27 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर बरेली में कुलपति व राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया था। प्राचार्या डॉ.रिजवाना कुलसुम ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उनका मकसद है कि बेटियां पढ़ लिखकर समाज सुधार में अपना अहम योगदान दें। तालीम हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती। हम अपना लक्ष्य सामने रख पढ़ाई करें। इस दौरान उप प्राचार्या डॉ.हुस्नबानो, बीएड विभागध्यक्ष डॉ. संत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed