फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   University management's preparation to send students to Poland failed

यूनिवर्सिटी प्रबंधन की छात्रों को पोलैंड भेजने की तैयारी विफल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
University management's preparation to send students to Poland failed
यूक्रेन में फंसे अमरोहा नगर के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी डॉ.जमशेद कमाल ने बेटे शाह कमाल वीडियो कॉल के जरिये बातचीत की। इस दौरान शाह कमाल ने बताया कि वीन्नित्स्या यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने हॉस्टल में ठहरे छात्र-छात्राओं को पोलैंड भेजने की तैयारी की थी। इसके लिए बस में सवार कर स्टेशन तक ले गए।, लेकिन यहां जाने के बाद पता चला कि पोलैंड जाने वाला बॉर्डर भी सील है। ऐसे में फिर प्रबंधन ने छात्रों को हॉस्टल में छोड़ दिया है। शाह कमाल ने परिजनों को बताया कि यूक्रेन के लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। आने वाले समय में और ज्यादा खराब हो सकते हैं। यहां हर क्षण जोखिम से भरा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां फंसे छात्र न तो कुछ खा पा रहे हैं और ने सौ पा रहे हैं। वहीं नौगांवा सादात निवासी एमबीबीएस छात्र मोहम्मद रजा शुक्रवार की दोपहर 12 बजे कीव सिटी से पोलैंड के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि वह जैसे तैसे गाड़ी से निकल कर पोलैंड बॉर्डर के पास पहुंच गए हैं। लेकिन यहां गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है। देर रात में पोलैंड में एंट्री मिलने की उम्मीद है। वहीं जोया निवासी उमर के बेटे नूरुल हसन, बेटी कमर जहां व उमर जहां और कालाखेड़ा निवासी मोहम्मद तारिक, रायपुर खुर्द निवासी मोहम्मद हाशिम, जोया निवासी अंशिका, अमरोहा मोहम्मद फरहान, मारूफ हसन, मोहम्मद फैज, जोया निवासी मोहम्मद सलमान, जावैद अनवर, मोहम्मद अनस, सादुल्लेपुर निवासी कैलास, बीलना निवासी मोहम्मद शारिक, अतरासी कलां निवासी महफूज सिद्दीकी कैलसा रोड निवासी अभय कुमार भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। सभी छात्रों के परिजन चिंतित हैं। वह लगातार फोन पर संपर्क कर उनकी कुशलता पूछ रहे हैं। परिजनों ने भारत सरकार से सभी भारतीय छात्रों को सकुशल निकाल कर जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed