फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uncle dies in accident on Delhi Highway, nephew injured

Amroha News: दिल्ली हाईवे पर हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Mon, 20 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies in accident on Delhi Highway, nephew injured
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव पूरनपुर निवासी मजदूर पपली उर्फ संतराम (40) की मौत हो गई। जबकि, उनका भतीजा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
संतराम क्षेत्र के ही गांव पूरनपुर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी कुसुम व दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को संतराम भतीजे मोनू के साथ बाइक से रिश्ते के भाई की ससुराल में गए थे। शाम करीब 5:30 बजे लौटते समय दोनों डिडौली में हाईवे किनारे खड़े थे। इस बीच गलत साइड में आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में संतराम व मोनू घायल हो गए।
सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चाचा-भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, मोनू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने संतराम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे सौरभ कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed