फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ultrasound center saeze

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर महिला से रेप, सेंटर सीज

Thu, 15 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 15 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
ultrasound center saeze
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
हसनपुर कोतवाली इलाके में पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर के अल्ट्रासाउंड रूम में एक दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक, उसके साथ गलत यौन व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलते ही आनन-फानन में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन


आदमपुर थाना इलाके के एक गांव निवासी पच्चीस वर्षीय दलित महिला के मुताबिक वह मंगलवार को हसनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पति के साथ अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। इस दौरान दो घंटे तक बिठाए रखने के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक ने महिला को अल्ट्रासाउंड रूम में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि, यहां अल्ट्रासाउंड करने का हवाला देकर उसके कपड़े उतरवा लिए गए और महिला से गलत यौन व्यवहार किया जाने लगा। विरोध करने पर महिला को बताया गया कि यहां ऐसे ही अल्ट्रासाउंड किया जाता है। महिला के मुताबिक उससे बताया गया कि अल्ट्रासाउंड पांच बार में किया जाएगा। 

उसे तीन दिन बाद फिर आने के लिए कहा गया था। मंगलवार रात को घर पहुंचने के बाद महिला के गुप्तांग में दर्द हुआ तो उसने पूरी बात पति को बताई। बुधवार को गुस्साया पति महिला को लेकर हसनपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लेकर पहुंच गया। यहां पर शाम तक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक का इंतजार किया, जैसे ही शाम को संचालक पहुंचा तो पति ने पत्नी के साथ हुई बदसुलूकी के बारे में पूछते हुए विरोध जताया।


आरोप है कि इस दौरान संचालक और सके भाई ने पीड़ित महिला-उसके पति के साथ मारपीट की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पीड़ित महिला कोतवाली में पहुंचकर गई और पूरी बात बताई। पुलिस ने तहरीर लेते ही आनन-फानन में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक, उसके भाई और डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज कर दिया गया। दोष सिद्ध नहीं होने पर बाद में डाक्टर को छोड़ दिया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed