फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ujhari's youth dies due to drowning in canal in Panipat

उझारी के युवक की पानीपत में नहर में डूबने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ujhari's youth dies due to drowning in canal in Panipat
नगर के युवक की पानीपत में नहर में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का शव चार दिन बाद नहर से बरामद किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला महल निवासी यामीन का बेटा अजीम (18) पानीपत में फ्लेक्सी बोर्ड का काम करता है। 10 दिन पहले घर से काम के लिए निकला था। बताया जाता है शुक्रवार को वह पानीपत जनपद के ग्राम सीख में एक साथी के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। उस समय नहर में बहाव तेज होने की वजह से दोनों युवक पानी में बह गए। आसपास के लोगों ने एवं पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। परंतु दोनों युवकों का कहीं अता पता नहीं चला। दूसरा युवक जनपद मेरठ निवासी है। सूचना मिलते ही अजीम के परिजन भी पानीपत पहुंच गए। जहां गांव वालों की मदद से दोनों युवकों को चार दिन तक ढूंढते रहे। काफी मशक्कत के बाद रविवार रात लगभग 10 बजे दोनों युवकों के शव बरामद हुए। युवकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed