फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two youths were beaten up, one was thrown on the road

Amroha News: दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, एक को उठाकर सड़क पर पटका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths were beaten up, one was thrown on the road
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सिनौरा रोड पर चाय के खोखे के पास दबंगों ने दो लोगों के साथ मारपीट की। एक युवक को उठाकर सड़क पर पटक दिया, जबकि दूसरे को थप्पड़ मारे। मारपीट का 27 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की और पिटाई करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना शनिवार दोपहर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सिनौरा रोड पर हुई। चाय की खोखे के पास रिक्शा बचाने को लेकर इरफान अली और इरशाद अली ने दो युवकों की पिटाई कर दी। आरोपियों में डिडौली के जग्गा नगला गांव के रहने वाले नासिर अली को उठाकर सड़क पर पटक दिया, जबकि नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव धनौरी मीर के रहने वाले मोहम्मद अंसार को थप्पड़ मारे। युवकों की पिटाई का वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद थाना पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पीड़ित नासिर अली की तहरीर पर इरफान अली और इरशाद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चलने किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article