फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two tractor-trolleys transporting forest produce illegally seized.

Amroha News: अवैध रूप से वन संपदा ले जा रहे दो ट्रैक्टर ट्राॅली सीज

Tue, 23 Jun 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two tractor-trolleys transporting forest produce illegally seized.
मंडी धनौरा। हस्तिनापुर वन सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से वन संपदा की चोरी करने वाले छह लोगों को मुखबिर से सूचना मिलने पर स्वयं जिला वन अधिकारी ने मौके पर जाकर पकड़ा है। उनके कब्जे से वन संपदा से लदी दो ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ी गई है। छह के खिलाफ वन विभाग द्वारा विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएफओ को देखकर वन संपदा की चोरी करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

तहसील का खादर क्षेत्र सेंचुरी में आता है। यहां पेड़ से टूट कर नीचे गिरे सूखा पत्ते के उठाने पर भी प्रतिबंध है। वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से सेंचुरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वन संपदा की चोरी होती है। क्षेत्र के गांव शेरपुर, जैथल, विशावली, मुकारमपुर, शाहजहांपुर आदि में सैकड़ों लोग पेड़ों से टूट कर गिरे सूखे पत्ते को ट्राली में लादकर चांदपुर स्थित औद्योगिक इकाइयों में ले जाते हैं। इसके बदले में वन संपदा के अवैध धंधेबाज वन विभाग व पुलिस को मोटी रकम देते हैं। कुछ समय पहले तक सत्ताधारी पार्टी के लोग भी इस धंधे से जुड़े हुए थे। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि धनौरा वन क्षेत्र में लगातार वन संपदा की चोरी हो रही है। सोमवार की तड़के चार बजे टीम को साथ लेकर शेरपुर क्षेत्र में वन संपदा से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी गई है। दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज कर दी गई हैं। रामवीर, धर्म सिंह, ब्रहमपाल, बंटी, नौबहार व मोहित के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वन संपदा की चोरी में स्थानीय वनकर्मियों की मिलीभगत के पुख्ता सुबूत मिलने पर डीएफओ ने स्वयं मौके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया। डीएफओ अमरोहा से वनकर्मी साथ लेकर तड़के चार बजे ही क्षेत्र के शेरपुर गांव पहुंच गए थे। उन्होंने वन संपदा से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ ली। डीएफओ की सीधी कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुुंचे एक वन दरोगा को डीएफओ ने जमकर हड़काया। डीएफओ ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि उसके खिलाफ लगातार शिकायतों मिल रही हैं। डीएफओ ने बताया कि वन संपदा की चोरी के मामले में स्थानीय वनकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed