फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two thousand sacks of urea at PCF center, crowded

पीसीएफ केंद्र पर पहुंची दो हजार बोरे यूरिया, लगी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two thousand sacks of urea at PCF center, crowded
क्षेत्र के गांव कमेलपुर स्थित पीसीएफ केंद्र पर यूरिया आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने के लिए पहुंच गए। पीसीएफ केंद्र पर बीते एक माह से यूरिया नहीं था। अभी तक किसान निजी दुकानों से यूरिया खरीदने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समितियों व पीसीएफ केंद्रों पर यूरिया समाप्त हो जाने की वजह से किसानों को निजी दुकानदारों से यूरिया लेने पर मजबूर होना पड़ रहा था। किसानों का आरोप था कि निजी दुकानदार यूरिया के अधिक दाम वसूल रहे थे या कीटनाशक दवा खरीदने के लिए बाध्य कर रहे थे। ग्राम सैरकपुर के किसान ओमपाल सिंह का आरोप था कि गेहूं की बुवाई के लिए निजी दुकानदार से अधिक दाम पर यूरिया खरीदना पड़ा। मलंगपुरा के किसान सुनील कुमार की भी यही शिकायत थी। शनिवार को पीसीएफ केंद्र पर यूरिया की दो हजार बोरे आने की जानकारी किसानों को मिली तो वे लेने के लिए केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी किसानों को किसान बही के आधार पर यूरिया खाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed