{"_id":"6621814da2163db4a707964a","slug":"two-thousand-police-personnel-took-over-the-security-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117303-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 6 आईपीएस, 12 एएसपी और 20 सीओ समेत दो हजार पुलिस कर्मियाें ने संभाली सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 6 आईपीएस, 12 एएसपी और 20 सीओ समेत दो हजार पुलिस कर्मियाें ने संभाली सुरक्षा
विज्ञापन
अमरोहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गजरौला में हाईवे किनारे स्थित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। छह आईपीएस समेत दो हजार पुलिस कर्मियाें ने सुरक्षा संभाल ली है।
जनसभा स्थल से पांच किलोमीटर का एरिया छावनी में तब्दील कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से जनसभा स्थल को छह सुपर जोन में बांटा गया है। मंच और जनसभा स्थल पर बनी डी में हथियारों से लैस एनएसजी और एसपीजी कमांडो तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से बृहस्पतिवार को जनसभा स्थल पर ब्रीफिंग की गई। इस दौरान एडीजी पीसी मीणा, आईजी मुनिराज जी, डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एसपीजी ने सभास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया। मंच से हैलीपैड की ओर बने रास्ते पर कुछ चुनिंदा अधिकारियों को ही जाने की अनुमति रहेगी। जनसभा व हैलीपैड के बीच टीनशेड लगाकर बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिहाज से 6 आईपीएस, 12 एएसपी, 20 सीओ, 300 इंस्पेक्टर/दरोगा, 1200 कांस्टेबल और छह कंपनी पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अधिकारियों और भाजपाइयों ने लिया व्यवस्था का जाएगा
अमरोहा। लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गजरौला क्षेत्र में हाईवे स्थित संबोधित करेंगे। सभास्थल पर सभी अधिकांश तैयारियां लगभग पूरी हो गईं हैं। दिनभर प्रशासनिक अधिकारी, भाजपाई सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लेते रहे। वाहनों की पार्किंग से लेकर लोगों के बैठने की तक की समुचित व्यवस्था की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नो फ्लाइंग जोन व नो ड्रोन जोन घोषित
अमरोहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की सभा को देखते हुए डीएम राजेश कुमार त्यागी ने जिले के आकाशीय क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन एवं नो ड्रोन जोन घोषित किया है। इस दौरान आकाश में किसी भी तरह के गुब्बारे, पतंग एवं ड्रोन के उड़ाने पर पाबंदी रहेंगी। इस दौरान जिले की सीमा में हवाई यात्रा भी नहीं होगी।