{"_id":"6735238a416e61ca7707cba4","slug":"two-students-who-went-out-of-their-homes-to-play-are-missing-found-in-delhi-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-129159-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर से खेलने निकले दो छात्र लापता, दिल्ली में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर से खेलने निकले दो छात्र लापता, दिल्ली में मिले
विज्ञापन
अमरोहा।
घर से खेलने निकले कक्षा सात के दो हमउम्र छात्र मंगलवार सुबह लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी दिल्ली में होने की जानकारी मिली। परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने दोनों दोस्तों को पांच घंटे में ही दिल्ली से बरामद कर लिया। दोनों घर से दिल्ली लालकिला देखने गए थे। जबकि, पिटाई के डर से दोनों ने खुद के अपहरण की बात बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। फिलहाल, पुलिस ने दोनों छात्रों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मामला अमरोहा नगर कोतवाली से जुड़ा है। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का 13 वर्षीय बेटा कक्षा सात में पढ़ता है। जबकि, नगर के ही एक मोहल्ले का रहने वाला उसका हमउम्र दोस्त भी उसके साथ पढ़ता है। दोनों अच्छे दोस्त हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे दोनों खेलने जाने की बात कहकर घर से निकल गए थे। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। तलाश करने के बाद भी परिजनों को उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद एक छात्र के पिता ने मामले की जानकारी अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस को दी।
जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस बीच बच्चों ने दिल्ली के रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति से फोन कराकर अपने परिजनों को खुद के दिल्ली में होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस दिल्ली पहुंची और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजन पिटाई करेंगे यह सोचकर बच्चे घबरा गए थे। बरामद होने के बाद उन्होंने खुद के अपहरण की बात कहकर गुमराह करने लगे। लेकिन, बाद में उनसे पूछा गया तो उन्होंने लालकिला देखने के लिए दिल्ली जाने की बात बताई। उन्होंने अपने अपहरण की बात परिजनों के डर की वजह से बताई थी। फिलहाल, दोनों छात्रों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिस व्यक्ति से फोन कराया था वह मुरादाबाद के रहने वाले हैं, वह भी दिल्ली से मुरादाबाद आने के लिए स्टेशन पर खड़े थे।