फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two students from Ukraine arrived in Romania and two in Hungary

यूक्रेन से दो छात्र रोमानिया और दो हंगरी पहुंचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two students from Ukraine arrived in Romania and two in Hungary
हसनपुर क्षेत्र के चारों छात्रों ने यूक्रेन को छोड़ दिया है। इनमें से दो छात्र रोमानिया पहुंच गए, जबकि दो छात्र हंगरी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला होली चौक निवासी पंकज भारद्वाज के बेटे आयुष भारद्वाज यूक्रेन में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। हमले की वजह से वह यूक्रेन में फंस गया था। छात्र के पिता ने बताया कि मंगलवार को दूरभाष पर हुई वार्ता में छात्र ने बताया कि वह यूक्रेन से बस के माध्यम से रोमानिया पहुंच गया है। इस समय रोमानिया के एक शेल्टर हाउस में रुके हुए हैं, जहां से एयरपोर्ट होकर भारत पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि उससे पहले करीब 400 छात्र भारत आने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। गांव कालाखेड़ा निवासी एमबीबीएस के छात्र सरफराज भी अपने साथियों के साथ रोमानिया पहुंच गया है। इसके अलावा हसनपुर के मोहल्ला कुरेशिया निवासी सलमान हंगरी पहुंच गया है, जबकि सैदनगली निवासी नवेद हैदर भी हंगरी पहुंच गया है। यह दोनों हंगरी से फ्लाइट से भारत आने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि इस प्रयास में उन्हें अभी सफलता नहीं मिल पाई है। छात्रों के सकुशल वापस लौट आने के लिए परिजन दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed