फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two sides clashed in electoral rivalry, six injured

चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in electoral rivalry, six injured
चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक दूसरे पर सरियों से हमला किया गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। बवाल में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर बारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मारपीट की घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढकिया चमन गांव की है। यहां पर मोहम्मद अकरान और हाजी हफीज के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। एक मई की शाम रोजा इफ्तार के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान गांव के संभ्रांत व्यक्तियों ने विवाद को शांत करा दिया था, लेकिन मंगलवार की शाम करीब चार बजे फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। बवाल की घटना से ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। घटना में मोहम्मद अरकान, हाजी हाफिज समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि हाजी हफीज की तहरीर पर शहजाद, इरफान, रब्बानी, मोहसीन, सलमान और मोहम्मद अरकान की तहरीर पर रियाज, मोहम्मद आमिर, कासिफ, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद रजी, मोहम्मद जीशान के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed