फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two prize crooks of 15-15 thousand arrested

15 हजार के इनामी दो बदमाश दबोचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two prize crooks of 15-15 thousand arrested
अमरोहा। थाना पुलिस ने 15-15 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पांच माह पहले हुई लूट का सामान व चाकू बरामद किए गए हैं। दोनों बदमाश वर्ष 2015 में बरेली में डकैती व दंपती की हत्या में भी शामिल थे।
विज्ञापन

थाने पर सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश भिखारी के वेश में रेकी कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शहजादपुर मार्ग पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो चाकू व दो घड़ी बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सत्तार निवासी ग्राम लालूवाला थाना भोजपुर व रहजीन निवासी ग्राम सिरसवा थाना भोजपुर बताया। दोनों बदमाशों ने बीती 10 जनवरी को शेरपुर गांव में मनोज के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि दोनों बदमाशों ने वर्ष 2015 में भी बरेली में डकैती की एक वारदात को अंजाम दिया था। डकैती का विरोध करने पर गृहस्वामी व उसकी पत्नी की हत्या कर दी थी। दोनों बदमाशों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम था। दोनों ही अपने पुत्रों के साथ लूट व डकैती की वारदात को अंजाम देते थे। सोमवार को भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed