{"_id":"640b7f4bd540a4b93205d034","slug":"two-police-stations-will-be-built-in-mundakheda-and-rukhalu-proposal-ready-jpnagar-news-c-15-1-81035-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मूंढाखेड़ा और रुखालू में बनेंगे दो थाने, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मूंढाखेड़ा और रुखालू में बनेंगे दो थाने, प्रस्ताव तैयार
Sat, 11 Mar 2023 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिले में दो नए थाने बनाने की कवायद चल रही है। जिले के सबसे अधिक अति संवेदनशील क्षेत्रों में गिने जाने वाले रुखालू और मूंढाखेड़ा में नए थाने बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जनपद पुलिस की ओर से जल्द ही ये प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी है, जिसकी मंजूरी और पैसा स्वीकृत होने के बाद थानों की बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा।जिले में बढ़ती आबादी के साथ अपराध भी बढ़ रहे हैं। अपराध की रोकथाम पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। जिले में तेरह थाने हैं, लेकिन अब नए दो थाने और दस पुलिस चौकी बनाने की कवायद चल रही है। इसके लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने थानेदार गांव और आपराधिक वारदातों का खाका तैयार कराया है।
शासन की स्वीकृति मिलने के बाद जिले में थानों की संख्या 15 हो जाएगी। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक दोनों ही क्षेत्र संवेदनशील हैं। थाने से दोनों क्षेत्रों की दूरी 15 से 20 किलोमीटर है। इन क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां भी अधिक रहती है। दोनों नए थाने खुलने के बाद पुलिस के हाथ तो मजबूत होंगे। साथ ही पुलिस अपने क्षेत्र में तत्परता के साथ कार्रवाई कर सकेगी।
10 नई चौकियां भी बनेंगी जिले में तेरह थानों के अलावा 42 पुलिस चौकी है, लेकिन 10 नई पुलिस चौकी खोलने की भी कवायद की गई है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि कई थाने ऐसे हैं, जिनका क्षेत्र बड़ा है। ऐसे थाना क्षेत्रों में 10 नई चौकी स्थापित की जा रही हैं। कहां-कहां चौकी बनेगी वहां का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। इससे अपराध पर भी लगाम लगेगी। नई चौकियां बनने के बाद जिले में 52 पुलिस चौकी बन जाएंगी।
विज्ञापन
जिले में रूखालू और मूंढाखेड़ा में दो नए थाने बनाने का तैयारी है। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। पैसा स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -आदित्य लांग्हे, एसपी अमरोहा
नौगांवा सादात बना नया सर्किल, सतीश पांडेय होंगे पहले सीओ
अमरोहा। जनपद में सर्किल बढ़ाए जाने वाले प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। अब नौगांवा सादात पुलिस क्षेत्राधिकारी का नया सर्किल बन गया है। नवसृजित सर्किल में फिलहाल तीन थाने शामिल किए गए हैं। जबकि सीओ पुलिस ऑफिस में बैठेंगे। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि जिले में पहले तीन सर्किल अमरोहा, मंडी धनौरा और हसनपुर होते थे, जबकि तेरह थाने थे। जनपद की बढ़ती आबादी को देखते हुए दो नए सर्किल और दो नए थानों की कवायद की गई। इस क्रम में नौगांवा सादात सर्किल का प्रस्ताव भेजा गया था जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। साथ ही डीजी ने नवसृजित नौगांवा सादात सर्किल को क्रियाशील करने की अनुमति दी है। इसलिए नवसृजित नौगांवा सादात सर्किल में थाना नौगांवा सादात, अमरोहा देहात और महिला थाने को शामिल किया गया है। फिलहाल नवसृजित सर्किल का मुख्यालय पुलिस ऑफिस में रहेगा, यही सीओ बैठेंगे। इस सर्किल के पहले सीओ सतीश कुमार पांडेय होंगे, उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हसनपुर सर्किल में हसनपुर, आदमपुर, रहरा और सैदनगली थाना रहेंगे। जबकि मंडी धनौरा सर्किल में गजरौला, बछरायूं और मंडी धनौरा थाना शामिल हैं। वही रजबपुर थाने को मंडी धनौरा सर्किल से काटकर अमरोहा नगर सर्किल में शामिल किया गया है। डिडौली और अमरोहा नगर कोतवाली भी अमरोहा सर्किल में रहेंगे। तीनों सर्किलों के मुख्यालय पुराने स्थान पर रहेंगे। एसपी ने बताया कि हसनपुर तहसील क्षेत्र में एक नया सीओ सर्किल और रूखालू एवं मूंढाखेड़ा में थाना बनाने की भी कवायद चल रही है। तीनों प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। अनुमति मिलने के बाद थोड़ा बदलाव किया जा सकता है।