फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two police man suspended

दुकानदारों को हड़काने-मारपीट में दरोगा-सिपाही निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
two police man suspended
अमरोहा/ढबारसी। रहरा बाजार पर दुकानदारों को हड़काने और लोगों के साथ मारपीट करने वाले दरोगा और सिपाही एसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर अनुशासनहीनता का आरोप है। दोनों के खिलाफ जांच बैठाई गई है। दरोगा और सिपाही के कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

रहरा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में तैनात दरोगा राहुल चौहान और सिपाही अमित बालियान बुधवार की शाम अपनी स्विफ्ट कार में रहरा अड्डे पर पहुंचे थे। यहां दरोगा ने हाथ में लाठी लेकर दुकानदार और ठेले वालों को जमकर हड़काया। ग्राहकों पर लाठी भांजकर खदेड़ दिया। पुलिस कर्मियों का यह रवैया देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दरोगा-सिपाही के कृत्य की युवक ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। फिर क्या था, दरोगा का पारा छठवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने युवक को पीटा और गाली-गलौज की। एक बार धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। दरोगा ने उसे गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान दरोगा और सिपाही को नशे में धुत बताया जा रहा था। इसके बाद भी दोनों पुलिस कर्मी अपनी स्विफ्ट कार चौकी में छोड़कर सरकारी गाड़ी लेकर रहरा में कस्बे में पहुंचे और गाली-गलौज की। देर रात दरोगा और सिपाही के कृत्य की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामला संज्ञान में आते ही एसपी विपिन ताडा ने अनुशासनहीनता में दरोगा राहुल चौहान और सिपाही अमित बालियान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दुकानों पर भीड़ नहीं, बेवजह दिखाए तेवर
अमरोहा। दरोगा और सिपाही का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें दरोगा लोगों पर लाठी भांजते दिख रहे हैं। हैरत ही बात यह है कि दुकानों पर भीड़ नहीं है। लेकिन जो एक-दो ग्राहक थे, उनपर दोनों पुलिस कर्मियों ने लाठी भांज कर दौड़ा दिया। दुकानदारों को हड़काया और खाकी के तेवर दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed