{"_id":"60d3870e8ebc3e7090499057","slug":"two-persons-died-in-accident-jpnagar-news-mbd393288473","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान-मजदूर समेत दो की मौत9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान-मजदूर समेत दो की मौत9
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर /अमरोहा। डिडौली और रजबपुर थानाक्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में किसान और मजदूर की मौत हो गई। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वाहनों को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पहला हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में हुआ। क्षेत्र के गांव पपसरा में किसान राजेंद्र उर्फ बब्लू सिंह (40) पुत्र सुखे सिंह परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी रेनू के अलावा चार बच्चे हैं। राजेंद्र सिंह जोया में स्थित एक दुकान पर मजदूरी भी करते थे। मंगलवार की रात वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से सूदनपुर गांव जा रहे थे। गांव के निकट उनकी बाइक आगे चल रहे टै्क्टर-ट्रिपलर में जा घुसी। हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
दूसरा हादसा बुधवार की सुबह करीब दस बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र में संभल चौराहे पर हुआ। जनपद हरदोई के गांव मवैया निवासी करन सिंह का बेटा बब्लू (25) नोएडा के सेक्टर-51 में गाड़ी पर पॉलिश करने का काम करता था। बुधवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर घर से नोएडा जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक हाईवे स्थित संभल चौराहे पर प्रथमा बैंक के सामने पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बब्लू की मौके पर मौत हो गई। जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। देर शाम तक बदहवास परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।